Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 जून। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं इंडिया फर्स्ट क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के संयुक्त प्रयास से एक मृत ऋणधारक के परिवार को ₹13 लाख का बीमा लाभ प्रदान किया गया, जिससे परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है । हाथरस के मुरसान गेट निवासी स्वर्गीय रमेश बहादुर पुत्र एत बहादुर का दिनांक 4 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। स्वर्गीय रमेश बहादुर , उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मुरसान गेट शाखा के ऋणधारक थे । उन्होंने बैंक के माध्यम से इंडिया फर्स्ट क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की 7 वर्षीय क्रेडिट लाइफ बीमा पॉलिसी ली थी, जिसके अंतर्गत मात्र ₹ 46,000 के वार्षिक प्रीमियम पर ₹ 13 लाख का बीमा कवरेज उपलब्ध था ।
रमेश बहादुर निधन के उपरांत बीमा कंपनी द्वारा दावा प्रक्रिया को त्वरित रूप से पूर्ण करते हुए ₹ 13 लाख की बीमित राशि स्वीकृत की गई । प्राप्त बीमा राशि से स्वर्गीय रमेश बहादुर के नाम पर बकाया ₹ 13 लाख के ऋण का पूर्ण समायोजन कर दिया गया, जिससे उनके परिजनों को आर्थिक बोझ से राहत प्राप्त हुई । उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, हाथरस में स्वर्गीय रमेश बहादुर के पुत्र श्री यश बहादुर को बीमा दावे से संबंधित प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक आर. एस. वर्मा, डीआरएम डी. एस. मिश्रा, शाखा प्रबंधक विकास सिंह परमार, प्रबंधक भरत कोटनाला तथा इंडिया फर्स्ट क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि अविनाश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक आर. एस. वर्मा ने कहा कि बैंक द्वारा संचालित क्रेडिट लाइफ बीमा योजनाएं किसानों एवं ऋणधारकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं । उन्होंने अपील की है कि ग्राहक ऐसी सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकते है । उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राहकों के हित में संचालित इस प्रकार की योजनाएं सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page