
हाथरस 02 जून । थाना चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव चितावर निवासी राहुल कुमार ने थाना चंदपा में दी गई तहरीर में बताया कि 31 मई 2026 की रात करीब 10 बजे गांव के ही कन्हैया लाल, निखिल कुमार, पन्ना लाल और देवेंद्र सिंह उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और अभद्र भाषा का प्रयोग न करने को कहा, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपी जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद राहुल कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंदपा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
























