Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 जून । आज अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में बौहरे विशाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शहर के धार्मिक, आध्यात्मिक, राजनीतिक, गणमान्य लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आप बहुत ही मृदुभाषी और सदा ही समाज सेवा के कार्य में संलग्न रहते थे, अल्पायु में समाज में अपना एक स्थान प्राप्त किया था। मीरा दीक्षित ने एक कविता के द्वारा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की वरिष्ठ कवि प्रदीप पंडित जी द्वारा राम बोलो राम बोलो अंत में भी राम-राम सत्य है कहना ही पड़ता है को अपने ढंग से कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री वेद भगवान के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी जी द्वारा अपने उद्बोधन मे कहा कि यह मेरी ननसाल का परिवार है मामा जी के दोनों पुत्रों प्रतीक शर्मा, सौर्य शर्मा “सानू” और लघु भ्राता प्रशांत शर्मा जी को यह कार्य किए जाने के लिए वह साधु वाद के पात्र हैं। करपात्री जी महाराज के प्रिय मोक्ष के श्री राम जय राम जय जय राम के द्वारा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डोली वासुदेव माहौर ने उनके पिताजी के द्वारा मार्गदर्शन तथा विशाल जी की लोकप्रियता का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पं ऋषि कुमार कौशिक, अविनाश पचौरी, मदन मोहन शर्मा, उमेश चंद शर्मा, कृष्ण बिहारी कुलकुल, श्याम बाबू चिंतन, जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, विजय सिंह प्रेमी, प्रवीन वार्ष्णेय, रमन माहोर, देव स्वरूप शर्मा फौजी, पुष्कर लालसा, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, अधिवक्ता टालीवाल जी, पं जितेंद्र कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा, तथा परिवरीजन बोहरे प्रशांत शर्मा, प्रतीक शर्मा, शौर्य शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतीश चंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा योग पंडित, संजय शर्मा, तथासभी परिवार जनों ने अपने अश्रु प्रेषित श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।बोहरे प्रशांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कुशल संचालन अनिल बोहरे आशु कवि द्वारा किया गया। श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम के साथ पुण्यतिथि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page