Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 जून । कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 30 मई की सुबह करीब 3:30 बजे घर से लापता हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाथरस क्षेत्र के नगला मौथा गांव निवासी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोग गांव के कुछ सम्मानित व्यक्तियों के साथ आरोपित युवक के घर पहुंचे। वहां युवक के पिता ने कथित तौर पर बताया कि उनका बेटा 29 मई की शाम से घर पर नहीं है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें कथित रूप से धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली इंचार्ज क्राइम निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page