Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 जून । सहपऊ पुलिस ने चार दिन पहले लापता हुई एक युवती को बरामद किया है। युवती को रविवार रात को ढूंढा गया। उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी बेटी घर से लापता हो गई है। परिवार ने उसे रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने जानकारी दी कि युवती को बरामद कर लिया गया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page