
हाथरस 02 जून । एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन डेमोक्रेटिक राइट्स ADHR महिला प्रकोष्ठ द्वारा आगरा रोड स्थित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संगोष्ठी में सर्वप्रथम ADHR द्वारा आगामी 14 जून को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह रक्तदान शिविर मुरसान गेट स्थित माहौर गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी सदस्याओं ने रक्तदान करने वाले संभावित लोगों के नाम साझा किए तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात ADHR महिला प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन की सदस्याओं ने सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान ADHR महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सभी सदस्याओं को तुलसी के पौधे भेंट किए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ADHR महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव पूजा वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, कविता गोयल, प्रियमदा गर्ग, रुचि गुप्ता, नीरू वार्ष्णेय, शशिवाला अग्रवाल, सीमा गर्ग, आशु वार्ष्णेय, इशा वार्ष्णेय, गीता गुप्ता, मुक्ति जैन, वर्षा वार्ष्णेय, समता वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, मधुलिका शर्मा, नेहा अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।


























