Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 जून । कोतवाली हसायन क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गांव गिरधरपुर निवासी एक विवाहिता बीते पांच दिनों से लापता है। विवाहिता के पति ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर पत्नी की तलाश कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। गांव गिरधरपुर निवासी हरीओम पुत्र अतर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुजरात के सूरत शहर में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रवीना (23 वर्ष) गत 27 मई की शाम करीब सात बजे घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पति के अनुसार गांव से सूचना मिलने पर वह 29 मई को अपने घर पहुंचा और परिजनों के साथ रिश्तेदारियों एवं संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। उसने बताया कि घर से जाते समय रवीना अपने साथ एक जोड़ी पायजेब, एक कंधोनी, एक सोने का मंगलसूत्र तथा घर में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद भी ले गई। तहरीर में विवाहिता का हुलिया भी बताया गया है। रवीना की उम्र लगभग 23 वर्ष, रंग गोरा, कद करीब 4 फुट 10 इंच है। घर से निकलते समय वह क्रीम रंग की साड़ी और पैरों में चप्पल पहने हुए थी। पीड़ित पति ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page