Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 31 मई । ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर विकासखंड क्षेत्र के गांव सूसामई रति का नगला में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर लोकमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाथरस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता ने अपने शासनकाल में धर्म, न्याय और जनसेवा के जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए देशभर में अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, जो उनके दूरदर्शी और धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व का प्रमाण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि नारी अबला नहीं, बल्कि सबला है और वह समाज व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि आज के समय में समाज की बेटियों को लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में अवधेश कुमार, उमेश कुमार, जयप्रकाश, भानु प्रकाश, चंद्रप्रकाश, दुष्यंत बघेल, रतन सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेशचंद्र, जगदीश सिंह, शिवकुमार, दीपक कुमार, राजकुमार सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page