हाथरस 31 मई । दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता, विद्युत माध्यमिक कार्य खंड अलीगढ़ द्वारा जारी पत्र के अनुसार बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एटा क्षेत्र के अगसोली (हाथरस) में 33 केवी लाइन निर्माण कार्य कराया जाना है। इस कार्य के लिए संबंधित विद्युत लाइनों पर शटडाउन लिया जाएगा। जारी पत्र में बताया गया है कि अगसोली क्षेत्र में 33 केवी लाइन निर्माण हेतु सात नए पोल लगाए जाने प्रस्तावित हैं। जिस स्थान पर नई लाइन का निर्माण किया जाना है, वहां से 33 केवी कचौरा, 33 केवी पुरदिलनगर तथा 33 केवी अगसोली लाइनें गुजर रही हैं। निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए इन तीनों 33 केवी लाइनों का शटडाउन आवश्यक है। विद्युत विभाग ने अनुरोध किया है कि 1 जून 2026 को प्रातः 08 बजे से 12 बजे तक तथा अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक शटडाउन उपलब्ध कराया जाए, ताकि 33 केवी लाइन अगसोली के निर्माण कार्य को पूरा कराया जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने की अपील की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पुरानी रंजिश में युवक पर डंडा-सरिया से
May 31, 2026
बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते हजारों
May 31, 2026
बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून के बिल
May 31, 2026
हसायन : हजरत ख्वाजा दादा दीन अली
May 31, 2026
हसायन : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श
May 31, 2026
हसायन : तेज आंधी और बारिश से
May 31, 2026
बीएड परीक्षा देने जा रही छात्रा की
May 31, 2026
Weather
Hathras
9:47 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























