
हाथरस 31 मई । समाजवादी पार्टी कार्यालय हाथरस में भारतीय इतिहास की महान शासिका एवं लोककल्याणकारी व्यक्तित्व की धनी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन और कार्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन जनसेवा, न्याय और लोककल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और सुशासन का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को केवल राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम का स्मरण करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों और लोकहितकारी नीतियों को शासन व्यवस्था में लागू करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी समाज और शासन के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक न्याय, भाईचारे और जनहित के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेन्द्र कुशवाहा, बनी सिंह बघेल, मुहर सिंह, अजय सिकरवार, राणाप्रताप सिसौदिया, अनुज उपाध्याय, डॉ. देवकी नंदन प्रजापति, गौरीशंकर बघेल, नुसरत अली, चिराग वार्ष्णेय, जितेन्द्र सेंगर, सहवाज खान, राजकुमार मौर्या, इंजी. राजकुमार दिवाकर, अनूप यादव, सतेन्द्र यादव, नीतेश यादव, पूरन कुशवाहा, ब्रह्मदेव कश्यप, नीरज दिवाकर, रवि एवं कालीचरण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























