हाथरस (मुरसान) 31 मई । क्षेत्र के गांव मथू में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आयोजकों ने ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का फूल-मालाएं एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अदम्य साहस, शौर्य और दूरदर्शिता का परिचय दिया। मुगल आक्रांताओं द्वारा ध्वस्त किए गए अनेक मंदिरों का पुनर्निर्माण कर उन्होंने सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अनेक धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर केवल एक कुशल शासिका ही नहीं थीं, बल्कि समाज सुधारक भी थीं। उन्होंने किसानों का लगान कम किया, समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया तथा अपराधियों को मुख्यधारा में लाने और उनके पुनर्वास के प्रयास किए। उनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म, सेवा और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनकी शिवभक्ति, धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण और जनकल्याणकारी नीतियों ने उन्हें युगों-युगों तक अमर बना दिया है। उनके आदर्श और कार्य आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ताराचंद्र बघेल, तोफान बघेल, मानिक चंद्र बघेल (बीडीसी), महेश बघेल, राजकुमार बघेल, वासुदेव बघेल, नाहर सिंह बघेल, राहुल बघेल, हुब्बलाल बघेल, तेज सिंह नेताजी, चंदन बघेल, करण सिंह बघेल, रामचंद्र बघेल, ऐजपाल प्रधान एवं हेम सिंह बघेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मेडिटेशन से मिल सकता है
May 31, 2026
नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए
May 31, 2026
सादाबाद : कार की टक्कर से ठेल
May 31, 2026
आंधी में उड़े लाखों रूपये के सोलर
May 31, 2026
सादाबाद : आंधी ने मचाई तबाही, फसलें
May 31, 2026
सादाबाद : बंबे में गिरने से बाइक
May 31, 2026
डॉ. वेद प्रकाश बने हाथरस के नए
May 31, 2026
Weather
Hathras
9:04 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























