रैली का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा लोगों को तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और रेडियो नारद की टीम ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, जैसे कैंसर, हृदय रोग और श्वसन संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। टीम ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए तंबाकू छोड़ने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने जागरूकता सामग्री वितरित कर अभियान को प्रभावी बनाया। रैली एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पूनम रानी, कार्यक्रम अधिकारी दीपोक तथा पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प भी लिया।
अलीगढ़ 30 मई । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट-3 एवं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद की टीम ने बेसवां स्थित धरणीधर तीर्थ धाम में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सड़क हादसे में किसान की मौत, छह
May 30, 2026
बद्रीनाथ से लौट रही हाथरस के श्रद्धालुओं
May 30, 2026
गृह क्लेश से आहत युवक ने खाया
May 30, 2026
खेत के पास घायल अवस्था में मिली
May 30, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
May 30, 2026
हाथरस में अजीबोगरीब मामला: एक शव पर
May 30, 2026
दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का आरोप,
May 30, 2026
Weather
Hathras
10:42 pm,
May 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















