
हाथरस 29 मई । गांव गढ़ी पत्ती में शुक्रवार को आयुष विभाग द्वारा “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर हाथरस एवं मीतई की संयुक्त टीम द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. सुनील कुमार और डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया तथा आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। योग परामर्शदाता संदीप कुमार ने ग्रामीणों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी। शिविर में 49 पुरुष एवं 55 महिलाओं का पंजीकरण हुआ, जिनमें 35 जीर्ण रोगी और 69 सामान्य रोगी शामिल रहे। मरीजों की सुविधा के लिए दो पंजीकरण काउंटर भी बनाए गए थे। ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर गांवों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।
Next News :-कंचन नगर में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पेट दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101








