Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 मई । मानसून सीजन को देखते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अनुसार नगर क्षेत्र में कुल 29 नाले हैं, जिनमें से 18 नालों की सफाई का कार्य सीधे पालिका द्वारा कराया जा रहा है। इनमें अब तक 11 नालों की सफाई पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष नालों पर तेजी से कार्य जारी है। इसके अलावा 13 नालों की सफाई आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा के माध्यम से कराई जा रही है, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अलीगढ़ रोड स्थित राम मंदिर से खेमका पेट्रोल पंप तक चल रहे नाला सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सफाई कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही नालों से निकाली जा रही गाद का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर स्वच्छता एवं सुचारु जल निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी प्रमुख नालों की सफाई तेजी से कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं जलभराव मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के चलते कई क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने लगी है तथा नगरवासियों ने भी नाला सफाई कार्य की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page