सिकंदराराऊ (हसायन) 28 मई । कस्बा व विकासखंड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद उल अजहा बकरा ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के द्वारा खुलूस यानि उत्साह के साथ इस्लामिक धर्म की परंपरा रीति रिवाज के अनुसार शान ओ सिद्दत के साथ शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ मनाया गया।ईद उल अजहा के त्यौहार पर इस्लामिक धर्म के अनुयाईयो के द्वारा घर व मस्जिदों के अलावा ईदगाह परिसर की साफ सफाई कर तैयारिया की गई।ईद उल अजहा के त्यौहार पर शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने मस्जिदों व ईदगाह स्थलों में इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार नमाज अदा की।ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया।ईद उल अजहा बकरा ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासनिक अमला मुस्तैदी के साथ जगह जगह पर तैनात दिखाई दिया।कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने कस्बा के मुस्लिम बहुल इलाकों और मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों और इमाम हाफिज से बातचीत ईद की नमाज की तैयारियों के बारे में जानकारी की।कस्बा हसायन में बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित ईदगाह स्थल पर जामा मस्जिद इमाम मौलाना ने कुरान ए शरीफ पढ़कर अल्लाह की इबादत कराई और अल्लाह से मुल्क में अमन ओ चैन की दुआएं मांगीं।कस्बा के अलावा देहात क्षेत्र के गांव कानऊ, हैथा रघुनाथपुर, नगरिया पट्टी देवरी,असोई, फतेहपुर बझेड़ा, सूसामई, धुबई और बकायन में भी ईद उल अजहा बकरा ईद की नमाज अदा की गई।इन ग्रामीण क्षेत्रों में कोतवाली पुलिस के साथ-साथ सलेमपुर पुलिस चौकी और जरेरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहे।विभिन्न मस्जिदों के इमामों ने ईदगाह स्थल पर ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई।कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित ईदगाह स्थल के परिसर में जामा मस्जिद के इमाम फरीद निजामी के साथ नूरी मस्जिद में इमाम खलील खां,रजा मस्जिद के इमाम अकबर अली ने कुरान ए शरीफ की आयत पढकर अल्लाह से कौम और मुल्क की तरक्की व सलामती की दुआ की।ग्राम पंचायत गांव धुबई में इमाम मौलाना हाफिज जफर अली नगरिया पट्टी देवरी में इमाम मोहम्मद अली और हैथा रघुनाथपुर के इमाम मोहम्मद तहजीब ने मुल्क और समाज में अमन-चैन तथा देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।ईद उल अजहा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने ईदगाह पर इमामों और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।नगरिया पट्टी देवरी में पूर्व प्रधान हनीफ खां ने गले मिलकर मुबारक बाद देते हुए जरूरत मंदों की सहायता भी की।गांव धर्मपुर नगरिया में ऑल इंडिया मुस्लिम मेव महासभा के पदाधिकारी नवीशेर ने भी मुस्लिम समुदाय के अकीदतंमदो को गले मिलकर मुबारकबाद दीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर घर
May 28, 2026
हसायन : ईद उल अजहा की नमाज
May 28, 2026
भाईचारे और अमन के संदेश के साथ
May 28, 2026
सासनी में अकीदत और आपसी सौहार्द के
May 28, 2026
खेत की जुताई के दौरान मारपीट, आठ
May 28, 2026
घरेलू विवाद में युवक ने किया आत्महत्या
May 28, 2026
घर में घुसकर महिला पर लोहे की
May 28, 2026
Weather
Hathras
11:03 pm,
May 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























