Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 मई । भीषण गर्मी और तपती लू से परेशान हाथरसवासियों को आज शाम अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी। शहर के कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। शाम करीब 6:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं, आसमान में बिजली कड़की और इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं आज अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश और मौसम परिवर्तन से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच प्रशासन द्वारा अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी-तूफान तथा जिले के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page