Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 मई । शहर के मोहल्ला नगला टीका में घरेलू विवाद के चलते एक 18 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने सूजा से खुद को घायल कर लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार युवक ने पहले अपने हाथ पर वार किया। इसके बाद उसने अपने पेट में सूजा घुसेड़ लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक दर्द से तड़पने लगा तो परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल युवक अनिकेत को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। युवक की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर परिवार के सदस्य फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page