सिकंदराराऊ 28 मई । थाना क्षेत्र के गांव टटीडंडिया में घर में घुसकर महिला पर लोहे की रोड से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गांव टटीडंडिया निवासी हरप्यारी पत्नी केवल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 मई की शाम वह घर में अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही टिंकू शर्मा लोहे की रोड लेकर उनके घर में घुस आया। महिला के अनुसार टिंकू गाली-गलौज करते हुए उनके पति के बारे में पूछने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। हरप्यारी ने बताया कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध करते हुए कहा कि उनके बुजुर्ग पति पर हाथ उठाना उचित नहीं है, तो आरोपी और आक्रोशित हो गया। आरोप है कि टिंकू शर्मा ने लोहे की रोड से उनके सिर, हाथ, गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उनके सिर पर दो स्थानों पर गंभीर चोटें आईं, एक हाथ टूट गया तथा गर्दन और पेट में भी चोटें आईं। महिला के अनुसार उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के रविंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी टिंकू शर्मा उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। बताया गया कि रविंद्र सिंह द्वारा 112 नंबर पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में महिला को पहले थाने लाया गया, जहां से पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर घर
May 28, 2026
हसायन : ईद उल अजहा की नमाज
May 28, 2026
भाईचारे और अमन के संदेश के साथ
May 28, 2026
सासनी में अकीदत और आपसी सौहार्द के
May 28, 2026
खेत की जुताई के दौरान मारपीट, आठ
May 28, 2026
घरेलू विवाद में युवक ने किया आत्महत्या
May 28, 2026
घर में घुसकर महिला पर लोहे की
May 28, 2026
Weather
Hathras
11:32 pm,
May 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























