सिकंदराराऊ 28 मई । थाना क्षेत्र के गांव ढावर में खेत की जुताई के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप लगाते हुए आठ नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ थाना सिकंदराराऊ में अभियोग पंजीकृत कराया है। गांव ढावर, पोस्ट नोर्रथा-ईसेपुर निवासी जयवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 मई की सुबह करीब आठ बजे वह अपने पिता प्रेमवीर, चाचा श्यामवीर सिंह तथा भाई विजयवीर के साथ खेत में जुताई करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पुष्पेंद्र, ओमपाल, विजयपाल, विष्णु, ओमकार, मोहित, रोहित एवं कुछ अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में विजयवीर, प्रेमवीर एवं श्यामवीर सिंह को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर घर
May 28, 2026
हसायन : ईद उल अजहा की नमाज
May 28, 2026
भाईचारे और अमन के संदेश के साथ
May 28, 2026
सासनी में अकीदत और आपसी सौहार्द के
May 28, 2026
खेत की जुताई के दौरान मारपीट, आठ
May 28, 2026
घरेलू विवाद में युवक ने किया आत्महत्या
May 28, 2026
घर में घुसकर महिला पर लोहे की
May 28, 2026
Weather
Hathras
10:34 pm,
May 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























