
हाथरस 28 मई । रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आदित्य वर्मा ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आदित्य वर्मा को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। आजाद समाज पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकती है। माना जा रहा है कि अब वह हाथरस की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी पार्टी में एंट्री को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आदित्य वर्मा के अनुभव और सक्रियता से पार्टी को हाथरस में मजबूती मिलेगी है।
बतादें उत्तर प्रदेश कैडर के 2013 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी आदित्य वर्मा रिटायरमेंट से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने हाथरस में अपना निवास बना लिया और यहीं पर रहकर लोगों से मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। कल सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने दिल्ली में आजाद समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण से मुलाकात की और पार्टी ज्वाइन कर ली। उनके इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोग उनके निर्णय का स्वागत कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। अब यह तो आने वाला समय बताया कि वह हाथरस की राजनीति में क्या भूमिका निभाएंगे।
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101







