Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 मई । भारतीय राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम 2027 के प्रथम चरण में नगर पंचायत सादाबाद ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मकान सूचीकरण और नंबरिंग काई कार्य सबसे पहले पूरा करने वाले छह प्रगणकों और चार सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधा रमण अग्रवाल और अधिशाषी अधिकारी ने सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और बधाई दी। वर्तमान में, नगर पंचायत सादाबाद क्षेत्र में जनगणना कार्यक्रम के लिए 74 प्रगणक और 12 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इनमें से प्रगणक सौरभ वर्मा, विजय सिंह, पूजा मलिक, दीपिका चौधरी, अनुज गौतम और निशा रानी ने अपना कार्य सबसे पहले पूर्ण किया। सुपरवाइजर अमरीश अग्रवाल, नंदन अग्रवाल, नेत्रपाल सिंह और जितेंद्र सिंह के निर्देशन में यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जनगणना का यह कार्य 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जा रहा है। इससे पहले, 7 मई से 21 मई तक केंद्र सरकार ने स्व-गणना कार्यक्रम चलाया था, जिसमें नागरिकों ने पोर्टल पर अपनीए जानकारी दर्ज कर 12 अंकों की आईडी प्राप्त की थी। सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह प्रगणकों को कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक अनुपम गुप्ता, मुकेश शर्मा, सभासद दिनेश चंद्र वर्मा, विदित यादव, कार्तिक सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और गणना कार्य से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page