Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 27 मई । क्षेत्र के गांव सूसामई स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर आधारित एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केन्द्र  के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ.एस.आर. सिंह ने की।कृषि किसान गोष्ठी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह ने किसानों को खेत की मिट्टी की सेहत सुधारने और लागत कम करने के लिए रासायनिक खादों का सीमित व सही अनुपात में उपयोग करने की सलाह दी।इस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के गांव खिटौली,बसई बाबस और जाऊ के सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ.आकांक्षा सिंह और डॉ.हरेंद्र पाल ने भी उपस्थित किसानों को उन्नत फसल प्रबंधन व आधुनिक कृषि तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी स्टाफ अमृतपाल और कुलदीप का विशेष योगदान रहा।किसान गोष्ठी के समापन पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page