सिकंदराराऊ 25 मई । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, सिकंद्राराऊ के आचार्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 25 मई 2026 को सिकंद्राराऊ रेलवे स्टेशन पर राहगीरों एवं यात्रियों के लिए निःशुल्क ठंडा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से शरबत तैयार किया और श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ उसका वितरण किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यगण एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने छात्रों के सेवा-भाव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों में सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं रेलवे स्टेशन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। वहीं यात्रियों ने विद्यालय की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
गंगा दशहरा पर हाथरस में उमड़ी आस्था,
May 25, 2026
सोमवार (26/05/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
May 25, 2026
बहुचर्चित जिला प्रचारक से हुई मारपीट मामले
May 25, 2026
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति द्वारा ठंडे
May 25, 2026
सिकंदराराऊ : गंगा दशहरा पर सरस्वती विद्या
May 25, 2026
Weather
Hathras
9:20 pm,
May 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























