Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी हाथरस के निर्देशानुसार भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु एल्मिको द्वारा जनपद के समस्त विकास खंडों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक दो दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा। विकास खंड हाथरस एवं सिकन्द्राराऊ में 15 जून एवं 16 जून, विकास खंड मुरसान एवं हसायन में 17 जून एवं 18 जून, विकास खंड सादाबाद एवं सहपऊ में 19 जून एवं 20 जून, विकास खंड सासनी में 21 जून एवं 22 जून, नगर पालिका हाथरस में 21 जून एवं 22 जून, 2026 शिविरों में वरिष्ठजनों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, छड़ी, चश्मा आदि सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनपद के सभी पात्र वरिष्ठजन शिविरों में प्रतिभाग कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page