Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 मई। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित “नेकी की दुकान” के माध्यम से सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित समर कैंप में बच्चों को विभिन्न कलाओं एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहंदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ढोलक व कत्थक नृत्य जैसी विधाएं सिखाई जा रही हैं। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने बताया कि समर कैंप में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा विभिन्न गतिविधियों में रुचि लेकर नई-नई विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेकी की दुकान के प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चांदगोटिया, अर्चना शर्मा, इंदु सिंघल, रेणू पचौरी, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, मुकुल मित्तल, संजीव जैन, शीलू जैन, नीरज वार्ष्णेय, नमिता गोयल, दिनेश मिश्रा, पूनम अग्निहोत्री, सोनिया अग्रवाल, लवी एवं क्रति सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page