Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 22 मई | क्षेत्र में गत माह हुई ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित किसानों को शुक्रवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने गल्ला मंडी परिसर में राहत चेक वितरित किए। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई आर्थिक सहायता पाकर किसानों ने राहत महसूस की। इस दौरान विधायक ने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने और किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान बंधुओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित हेलिपैड निर्माण योजना के तहत गल्ला मंडी परिसर में चयनित स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और संभावनाओं का जायजा लिया। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, मंडी सचिव विकास शर्मा, अवनीश कुमार, बीरबल सिंह और लोकेश जादौन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page