Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 22 मई | भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना कार्य का शुभारंभ नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार से कर दिया गया। जनगणना कार्य के लिए नगर को 67 प्रगणक ब्लॉकों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक ब्लॉक में प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। प्रथम चरण में भवनों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसके तहत प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे और मकान संबंधी आवश्यक प्रश्न पूछेंगे। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। साथ ही आश्वस्त किया गया कि जनगणना से जुड़ी सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। प्रथम चरण का कार्य जून माह तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page