Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 22 मई । स्वास्थ्य विभाग के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ ने कस्बा हसायन महौ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा हाथरस जंक्शन के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।कार्यवाहक सीएमओ शुक्रवार को सुबह सवा नौ बजे के हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।कार्यवहक सीएमओ डॉ.राजीव राय को हसायन,महौ और हाथरस जंक्शन स्थित केंद्रों पर कई अनियमितताएं पाई गईं।निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति स्वास्थ्य कर्मियो के बारे में जानकारी और साफ-सफाई की कमी प्रमुख थी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सी.एच.सी.हसायन में उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर डॉ.रूपेश चिकित्साधिकारी आरबीएसके और डॉ.शबनम एलएमओ आर.बी.एस.के. इक्कीस व बाइस मई को अनुपस्थित पाए गए।इसके अलावा रवि कुमार और विनीत कुमार बीस मई से बाइस मई तक गैरहाजिर मिले।स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक थी और बिजली आपूर्ति बाधित पाई गई।शौचालयों और ऑपरेशन थिएटर ओ.टी.की साफ-सफाई भी खराब थी।सीएमओ ने उपस्थित स्टाफ को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक हसायन को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने और केंद्र व शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया गया।अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है।हसायन के बाद कार्यवाहक सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।इनमें डॉ.बी.एन.अवस्थी, डॉ.अभिषेक राघव,प्रियंका कुमारी,गौरव वर्मा,महेश कुमार,हरिओम, विष्णु कुमार और दुर्गेश कुमार गौतम अनुपस्थित थे। डॉ.सूफिया केसर,डॉ.हिना मुख्तयार,विनीता शर्मा और नीरज इक्कीस व बाइस मई को अनुपस्थित पाए गए।रोहिताश कुमार एल.टी. ग्यारह मई से बाइस मई तक गैरहाजिर थे।यहां भी साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई।कार्यवाहक सीएमओ ने तत्काल सफाई कराने और हीट वेव रूम में कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अनुपस्थित कर्मचारियों के अनुपस्थिति दिनांक के वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है।कार्यवाहक सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी हाथरस जंक्शन के निरीक्षण में मुस्ताक खां एच.एस. इक्कीस व बाइस मई को,अमन कुमार स्वीपर-कम-चौकीदार विगत माह से और हेमलता कुमारी स्वीपर-कम-चौकीदार गैरहाजिर मिलीं।प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक महौ साहब सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन पर लेबर रूम के फर्श की मरम्मत कराने और अनुपस्थित स्टाफ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।मुस्ताक खां,अमन कुमार और हेमलता कुमारी के अनुपस्थिति अवधि के वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page