सिकंदराराऊ (हसायन) 22 मई । कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में आज बाइस मई को विद्युत उपकेन्द्र से आ रही एलटी विद्युत लाइन के विद्युत खंभे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जा रही विद्युत केबल में अधिभार ओवर लोड अधिभार होने की वजह से आग लग गई।विद्युत केबल में आग लग जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर सड़क पर लग रहे विद्युत खंभा से विद्युत केबल लगाकर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आपूर्ति की जा रही है।शुक्रवार को सुबह दस बजकर बारह मिनट के करीब अचानक विद्युत केबल में आग लगते ही धूं धूं कर तेज चटर पटर की आवाज के साथ जल निकली।विद्युत केबल में आग लगते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।विद्युत आपूर्ति बाधित होने से गर्मी के मौसम में मरीज व तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आपूर्ति बाधित होने के दौरान मरीजो के लिए स्थापित जनरेटर भी नही चलवाया गया।विद्युत आपूर्ति नही होने व जनरेटर नही चल पाने से चिकित्सक कक्ष में अंधेरा व्याप्त दिखाई दिए।विद्युत आपूर्ति नही होने की वजह से मरीज व तीमारदार काफी परेशान दिखाई दिए।विद्युत आपूर्ति नही होने की वजह से एक्सरे का कार्य भी बाधित दिखाई दिया।दोपहर के बाद विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन स्तर के कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों से नई विद्युत केबल मंगवाए जाने के लिए कहा गया।तो किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने विद्युत कर्मियो की बात पर कतई ध्यान नही दिया।जब काफी देर तक कोई नई विद्युत केबल लेकर कर्मियो के पास नही आया।तो विद्युत कर्मियो ने आग लगी हुई विद्युत केबल की जोडगांठ कर जैसे तैसे आपूति सुचारू कर दी।विद्युत कर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मियों से साफ शब्दों में कह दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की क्षमता ओवर लोड ज्यादा होने के कारण विद्युत केबल जल गई है।विद्युत कर्मियों ने साफ कर दिया कि उक्त केबल ज्यादा देर व दिनो तक आपूर्ति नही दे सकती है।इस संबंध में अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि सवा दस बजे के लगभग सीएचसी से विद्युत बिल में आग लगने की जानकारी मिलने पर कर्मियो को भेजकर आपूर्ति को दोपहर एक बजे तक सही करा दिया गया था।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस पुलिस की अनूठी पहल, 21 जरूरतमंद
May 22, 2026
सहपऊ : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में
May 22, 2026
सहपऊ : तमंचा सहित युवक गिरफ्तार, बाजरे
May 22, 2026
सिकंदराराऊ : कार का शीशा तोड़कर ढाई
May 22, 2026
सादाबाद : बकरीद पर सड़क पर नमाज
May 22, 2026
Weather
Hathras
9:03 pm,
May 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























