भोपाल 22 मई। बहुचर्चित टविशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के फैसले का मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने स्वागत किया है। संस्था ने इस संवेदनशील मामले में सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी होने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पीड़ित परिवार लंबे समय से स्थानीय स्तर पर हो रही जांच से असंतुष्ट था और निष्पक्ष जांच के लिए किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पीड़ित परिवार को दिए गए आश्वासन के बाद गृह विभाग द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। संस्था ने कहा कि सीबीआई जांच से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है, बल्कि आम जनता का कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली पर विश्वास भी बढ़ेगा। मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने मांग की है कि देश की शीर्ष जांच एजेंसी सीबीआई इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं—अपराध, साक्ष्य, दुष्प्रेरण एवं अन्य तथ्यों—की गहन और निष्पक्ष जांच करे, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। संस्था ने कहा कि वह हमेशा पीड़ित एवं शोषित वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाती रही है तथा इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। संस्था ने निष्पक्ष न्याय प्रक्रिया पूरी होने तक अपना समर्थन जारी रखने की बात कही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : कार्यवाहक सीएमओ ने किया सीएचसी
May 22, 2026
हसायन : अवैध रूप से मिट्टी खनन
May 22, 2026
हसायन : क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों
May 22, 2026
हसायन : विद्युत केबिल में आग लग
May 22, 2026
हसायन : गंगा मैंया के दरबार में
May 22, 2026
हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय संविदा
May 22, 2026
भारत परिषद वनिता शाखा की बैठक संपन्न,
May 22, 2026
Weather
Hathras
8:31 pm,
May 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























