
हाथरस 22 मई। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस द्वारा आयोजित पांच दिवसीय संस्कार शिविर का शुभारंभ स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संरक्षक देवेंद्र मोहता, विकास रत्न सतीश चंद्र गोयल, विजय कृष्ण गर्ग एवं प्रांत संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राय वालों ने भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया।
संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन ने बाल संस्कार शिविर के उद्घाटन की घोषणा करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और रचनात्मक प्रतिभाओं का विकास करना है। मुख्य अतिथि देवेंद्र मोहता ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों को संस्कारों के साथ नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी अत्यंत आवश्यक है। शिविर के दौरान आगामी पांच दिनों तक रंगोली, क्रिकेट, बैडमिंटन, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, शूटिंग, शतरंज, योग, शिल्प कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम दिवस पर श्री श्री संस्कार केंद्र आर्ट ऑफ लिविंग की प्रमुख शालिनी अग्रवाल ने बच्चों को भक्ति योग के बारे में जानकारी दी और योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव अंकुल जैन, संस्कार प्रमुख प्रवीण वर्मा, सह सचिव विशाल गुप्ता, सीमा वार्ष्णेय, मोहित अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज अग्रवाल जीएसटी, विनीता अग्रवाल, उषा जैन, नीतू अग्रवाल, स्पर्श बंसल, रश्मि वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्य देवेश समाधिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिविर प्रभारी विवेक वशिष्ठ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।


























