
हाथरस 21 मई । मुरसान क्षेत्र के गांव नगला गोपी के निकट नए हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान गुड्डू पुत्र सोबरन सिंह निवासी सादाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी कार्य से बाइक द्वारा जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।























