Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 21 मई । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए. सतीश गणेश को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जय नारायण सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी लखनऊ नियुक्त किया गया है। आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा होमगार्ड यूपी के साथ नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। विनोद कुमार सिंह को डीजी सीआईडी के साथ साइबर क्राइम और यूपी-112 की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आलोक सिंह को डीजी पीएसी मुख्यालय के साथ विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी कानपुर जोन तथा एस.के. भगत को एडीजी आगरा जोन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. आर.के. स्वर्णकार को यूपी पावर कॉरपोरेशन और गीता सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि इससे एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस और 84 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए थे।

नीचे देखें, पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page