Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 21 मई । हसायन कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह निर्धारित समय के बाद भी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के न पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से इलाज और दवा लेने पहुंचे मरीज डेढ़ घंटे तक अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन न तो कोई चिकित्सक मौजूद मिला और न ही पर्चा बनाने या दवा वितरण की व्यवस्था दिखाई दी। कई कमरों पर ताले लटके मिले, जबकि खुले कमरों में भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह सीएचसी आसपास के करीब 40 गांवों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मुख्य केंद्र है। मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों के देर से आने की समस्या यहां रोज की बात बन चुकी है। ग्रामीण पवन कुमार और वीरपाल सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल सका। मामले में कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव रॉय ने कहा कि कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच कराई जा रही है और देरी से आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page