Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी हाथरस के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में देश को तकनीकी युग की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया और भारत को आधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर क्रांति की नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि आज भारत तकनीक के आधार पर विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। वहीं शहर महासचिव योगेश बाबू ने कहा कि राजीव गांधी जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूत करना होगा और आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती दिलानी होगी। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महासचिव जुनैद खान एडवोकेट, सचिव राजकुमार, दीपक चौधरी, अकील अहमद एडवोकेट, राजेश कुमार, रोहित सिंह, शीलेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page