Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई । राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर  में आयोजित समर कैम्प अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। समर कैम्प के दूसरे अंतिम दिन विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं रचनात्मकता का विशेष वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं ऊर्जा के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजित गतिविधियों में डांस, कराटे, योग, खेलकूद, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, साइंस क्लब, बैडमिन्टन एवं कैलीग्राफी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने नई-नई तकनीकों को सीखते हुए अपनी रचनात्मक सोच और कौशल का परिचय दिया। खेल एवं योग गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देते हुए उन्हें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मकता के महत्व से अवगत कराया। समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रेरणादायक मंच बनता जा रहा है। विद्यालय प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने कहा कि समर कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं रचनात्मक ज्ञान भी प्राप्त हो रहा है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page