
हाथरस 21 मई । भारत रत्न एवं देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए गए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव ठाकुर आकाश सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, सूचना क्रांति और पंचायती राज व्यवस्था की नई दिशा दी। उन्होंने गांव, गरीब, किसान और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें देश सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम में पंडित अविनाश चंद पचौरी, जयशंकर पाराशर, राजकुमार, दिनेश कुमार, पीयूष अग्निहोत्री, आमना बेगम, पन्नालाल, संजय कप्तान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























