Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई। हाथरस में भीषण गर्मी और लू को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जनपद का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड कर मौसम संबंधी अलर्ट और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व पशुओं का विशेष ध्यान रखने को कहा है। साथ ही लू से बचाव के लिए हल्के सूती कपड़े पहनने, सिर ढककर बाहर निकलने और ओआरएस, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।

Next News :-मंगलायतन विश्वविद्यालय और एसएससी नैसकॉम के बीच एमओयू ,विद्यार्थियों को मिलेंगे डिजिटल स्किलिंग व रोजगार के नए अवसर

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page