
हाथरस 21 मई । वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ‘नेकी की दुकान’ के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी में समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नेकी की दुकान द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था की पहल को प्रेरणादायक बताया। समर कैंप में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहंदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, ढोलक व कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभाओं को निखारें। कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन, सोनिया अग्रवाल, लवी, क्रति आदि सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ


























