Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 20 मई । कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गांव परसौरा निवासी शिव सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कल यानि मंगलवार लगभग सात बजे वह अपने घर के अंदर बैठे हुए थे। आरोप है कि गांव के ही गजेंद्र सिंह उर्फ गोमकी, भागीरथ, अन्नू, विष्णु, मनीष और पुष्पेंद्र लाठी, डंडे और सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाव के लिए उनकी पत्नी रजनी देवी और पुत्र भी मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। शिव सिंह ने बताया कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उनके खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराएंगे। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page