सिकंदराराऊ (हसायन) 20 मई । क्षेत्र के कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान कोतवाली के पीछे स्थित एक महाविद्यालय में बी.ए.कक्षा वर्ग के चतुर्थ सेमेस्टर ज्योग्राफी विषय की परीक्षा देने के लिए आए एक परीक्षार्थी के साथ शिक्षकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।घटना के संबंध में पीडित परीक्षार्थी ने अपने सहपाठी परीक्षार्थियो के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाली में तैनात कार्यरत वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई.को लिखित तहरीर देते हुए शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने परीक्षार्थी की लिखित तहरीर के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया है।वरूण सोनी पुत्र दीपक सोनी हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित गांव ऐंहन का रहने वाला है।वह गांव ऐंहन के ही महर्षि दयानंद विद्या संस्कृति कालेज में बी.ए.क्लास वर्ग में अध्यनरत है।वरूण सोनी का कस्बा हसायन कोतवाली के पीछे स्थित श्रीमती जलधारा देवी महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था।वरूण सोनी बुधवार बीस मई को अंतिम परीक्षा के दिन बी.ए के चतुर्थ बी.ए.फोर्थ सेमेस्टर की ज्योग्राफी भूगोल विषय की परीक्षा देने के लिए दोपहर बारह बजे से कस्बा हसायन कोतवाली के पीछे श्रीमती जलधारा देवी महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा।वरूण ने बताया कि वह परीक्षा कमरा कक्ष संख्या एक सौ तेरह में परीक्षा (पेपर)था।वरूण ने बताया कि मेरा स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अपनी सीट पर सर रखकर आराम करने लगा।तभी परीक्षा कक्ष में एक मास्टर जी आए और गाली देते हुए मुझे उठाया जब मैने उनको परेशानी बताई तो कहने लगे ड्रामा कर रहा है।जब मैने इसका विरोध किया।तो मास्टर जी ने अपना पूरा स्टाफ बुला लिया।वहां से मुझे दूसरे कमरे में ले गए।कमरें में ले जाकर गाली-गलौज करते हुए सभी मास्टर मेरे साथ मारपीट करने लगे,जिससे मेरे आंख में गंभीर चोट आई है।परीक्षार्थी वरूण ने परीक्षा में नकल कराए जाने का आरोप लगाते हुए पैसे मांगने का आरोप कहा कि कई दिन से पैसे नही दिए गए तो मुझे पीटा गया।कालेज परिसर में परीक्षार्थी वरूण सोनी के साथ की जा रही मारपीट की आवाज सुनकर सह पाठी परीक्षार्थी कालेज परिसर में शोर शराबा कर हंगामा करने लगे।तो पीडित परीक्षार्थी वरूण सोनी के सहपाठी छात्र छात्राओं ने हंगामा कर दिया।कालेज परियर में हंगाम होता देख कालेज में तैनात चतुर्थ श्रेणी स्तर की महिला कर्मचारी छात्र छात्राओं से गलत बात किए जाने का आरोप लगाने लगी।छात्र छात्राओ व कालेज कर्मचारी के बीच हो रही नोकझोंक का एक वीडियो भी सामने आया है।छात्र छात्राओ से महिला कर्मचारी के बीच हो रही नोकझोंक को लेकर कुछ शिक्षक कालेज परिसर के अंदर वाले गेट पर छात्रों को समझाते हुए महिला कर्मचारी को शांत करते हुए दिखाई दिए।पीडित परीक्षार्थी वरूण कुमार सोनी के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी होने पर पीडित परीक्षार्थी की मॉ ऊषा देवी सोनी भी परिजनों के साथ कोतवाली में पहुंच गई।पीडित छात्र वरूण सोनी की मॉ ऊषा देवी ने बताया कि उनका पुत्र बीमार होने के बाद घर से परीक्षा देने के लिए आया हुआ था।परीक्षा से पहले वह परीक्षा कक्ष में अपनी सीट के नीचें रखी बेंच पर आडा तिरछा बैठ गया था।परीक्षा कक्ष में पेपर वितरित किए जाने के बाद शिक्षकों ने मेरे पुत्र को कालेज में बने हुए एक बिना सीसीटीवी वाले कमरा में ले जाकर बडी बेरहमी के साथ मारपीट की है।पीडित छात्र की मॉ ने कहा कि घटना के दौरान कालेज में कार्सरत महिला ने भी मेरे बीमार पुत्र के साथ बदत्तमीजी करते हुए गलत आरोप लगा रही है।छात्र की मॉ ऊषा देवी ने बताया कि घटना की जानरारी होने के बाद जब वह अपने घायल पुत्र वरूण सोनी को लेकर कोतवाली गई तो पुलिस ने तहरीर लेने के बाद सिर्फ चिकित्सकीय परीक्षण कराकर जांच किए जाने की कहकर बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही लौटा दिया है।पीडित छात्र की मॉ ने बताया कि अगर कालेज संचालक व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो वह गुरूवार को पुलिस अधीक्षक व पुलिस उप महानिरीक्षक के यहां पर पहुंचकर शिकायत करने के लिए जाएगी।इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई आदेश पाल सिंह ने बताया कि पीडित परीक्षार्थी की लिखित तहरीर के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेज दिया गया है।उक्त प्रकरण की छानबीन कर जांच पडताल की जा रही है।परीक्षा केंद्र के संचालक पार्थ यादव ने बताया कि परीक्षार्थी के साथ किसी ने कोई मारपीट नही की गई है।परीक्षार्थी के द्वारा बीमारी का बहाना बनाकर एक कक्ष में जाकर लेट जाने के दौरान महिला कर्मचारी से गलत बातें कह जाने का आरोप लगाते हुए आरोप बेबुनियाद बताए गए है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज
May 20, 2026
सिकंदराराऊ के रामपुर बट्टारी में युवक ने
May 20, 2026
हसायन : बीए चतुर्थ सेमेंस्टर में ज्योग्राफी
May 20, 2026
हसायन : गंगा मैंया के दरबार में
May 20, 2026
हसायन : लखनऊ रवाना होने से पहले
May 20, 2026
जय श्री परशुराम के जयघोष से गूंजा
May 20, 2026
सादाबाद : पीड़ित परिवार से मिले राज्यसभा
May 20, 2026
Weather
Hathras
9:29 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























