Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 20 मई । कस्बा के मोहल्ला दखल स्थित गली बौहरान के रहने वाले विप्र समाज के भारद्वाज परिवार के द्वारा गंगा मइया के कछला घाट गंगाजी के दरबार में स्थापित राधे राधे बाबा आश्रम में स्थापित राधा कृष्ण मंदिर  का दसवां वार्षिकोत्सव प्राकट्योत्सव समारोह हर्ष उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से विधि विधान के साथ मनाया गया।राधा कृष्ण मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह के मौके पर गंगा घाट कछला पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की श्रंखला जारी रही है।राधाकृष्ण मंदिर परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारे व लाइटो से सुसज्जित किया गया।राधाकृष्ण मंदिर के दसवें प्राकटयोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में भवेश धार्मिक संकीर्तन  मंडल के कलाकारों के द्वारा संगीतमय सुर लय संगीत की त्रिवेणी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया।सुबह हसायन कस्बा से गंगा कछला मैंय्या के गंगा घाट के लिए कई वाहनों से सभी भक्त श्रद्धालुओ के साथ राधे-राधे आश्रम कछला गंगा घाट पर पहुंचकर राधा कृष्ण मंदिर के भव्य श्रृंगार किए गए।इसके बाद भावेश एंड पार्टी द्वारा सुंदरकांड का पाठ  और भक्ति संगीत के कार्यक्रम के साथ देर शाम प्रसादी भंडारा प्रसाद का आयोजन कर संतजनों को पंगति में ससम्मान के साथ भोज प्रसादी कराकर दक्षिणा देकर चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लिया।वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम के दौरान भक्त और श्रद्धालुओ नें गंगा मैंया के घाट पर गंगा दर्शन कर गंगा जल प्राप्त किया।गंगा स्नान करने के दौरान भक्तों ने गंगा मैंय्या,राधे राधे बाबा,जय श्री राधाकृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस मौके पर उमाशंकर भारद्वाज,ओमप्रकाश भारद्वाज,मुकुल भारद्वाज,बंटी भारद्वाज,डब्बू भारद्वाज,चंकी भारद्वाज सहित तमाम भक्त और श्रद्धालु मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page