Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 20 मई । क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के द्वारा बीस मई दिन बुधवार को प्रधान व प्रधान पतियों को कार्यकाल का विस्तार कराए जाने के लिए लखनऊ में आयोजित रैली में जाने की तैयारी में लगे होने पर प्रशासन ने लखनऊ जाने से रोकने के लिए तमाम विभिन्न ग्राम प्रधानों को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया।सभी ग्राम प्रधान अपनी  मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होने वाले थे।कोतवाली पुलिस और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंगलवार की सुबह से  घर पर पहुंचकर इन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।जिससे प्रधानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्र की उन्हत्तर ग्राम पंचायतों के  ग्राम प्रधान व प्रधान पति अपनी ग्राम पंचायत के कार्यकाल के विस्तार को लेकर अपनी समस्याओं और हकों की आवाज बुलंद करने के लिए मंगलवार को लखनऊ कूच करने का ऐलान किया था।प्रधानों के लख्नऊ जाने की भनक लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला शाम से ही अलर्ट मोड पर आ गया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल ने संबंधित ग्राम प्रधानों के आवास पर दस्तक दे दी और उन्हें नजरबंद कर दिया।प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों में गहरा रोष है।नजरबंद किए गए ग्राम पंचायत इटरनी के वर्तमान प्रधान मूलचन्द्र व प्रधानपति कलूपुरा देवेन्द्र कुमार सिंह बघेल का कहना है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए लखनऊ जा रहे थे।पुलिस के द्वारा इस तरह से घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।उन्होने कहा कि पुलिस की रोक के बाद भी क्षेत्र स पच्चीस के करीब प्रधान रैली में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page