Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 20 मई। रविवार को भगवान परशुराम जी की भक्ति, आस्था और उत्साह के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आई। नगर में निकली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा ने धार्मिक श्रद्धा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक वैभव का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया।

शोभायात्रा से पूर्व नगर स्थित ममता गेस्ट हाउस में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों, विशिष्ट अतिथियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में एकता, सद्भाव एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। समारोह में विप्र समाज सहित सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के पश्चात भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कहीं भगवान परशुराम जी का दिव्य स्वरूप दर्शाया गया तो कहीं सनातन संस्कृति, धर्म रक्षा और राष्ट्र निर्माण के संदेशों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। डीजे और बैंड-बाजों की गूंज के बीच युवा विप्र बंधु पूरे जोश और उत्साह के साथ नृत्य करते नजर आए। भगवा ध्वजों और “जय श्री परशुराम” के गगनभेदी जयघोषों से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर निकली इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सर्व समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर शीतल पेय और जलपान की व्यवस्था की गई। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा सिकंदराराऊ सनातन संस्कृति और श्रद्धा के रंग में एकाकार हो गया हो। आयोजन में अनुशासन और व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं। प्रशासन और स्वयंसेवकों के सहयोग से शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। भव्यता, उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के कारण यह शोभायात्रा सिकंदराराऊ की चर्चित धार्मिक यात्राओं में शामिल हो गई। इसकी मनोहारी झलकियां देर रात तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

शोभायात्रा में कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी राम नरेश शर्मा, आकाश दीक्षित, ठेकेदार दीक्षित,देवेंद्र दीक्षित ,ऋतिक पंडित,पंकज शर्मा, वीरेश शर्मा ,मुकेश शर्मा, किशोर पांडा, अरविंद शर्मा, रिंकू शर्मा, अरुण दीक्षित,मुरारीलाल शर्मा ,राकेश शर्मा,सुधीर तिवारी, ,आशीष दीक्षित,लाला भइया, अनिल पाठक,रमाशंकर तिवारी, अशोक पचौरी, प्रभात मोहन भारद्वाज ,गौरव पंडित ,सुभाष पाराशर, डॉ पवन शर्मा ,प्रदीप शर्मा ,पुष्पेंद्र बज्र,देवकांत शर्मा, उमेश शर्मा,मनोज उपाध्याय, विष्णु शर्मा,सतीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सजल पंडित,पवन पंडित, प्रमोद शर्मा, सुनील शर्मा, नरेश शर्मा,कामता प्रसाद शर्मा अनिलेश पचौरी ,जितेंद्र पचौरी, श्रीकांत त्रिवेदी, दुर्वेश पचौरी,अनुराग शर्मा जी,गगन देव शर्मा,कपिल दीक्षित, मोहित लिहा शिवेंदु दीक्षित, मनोज, योगेश शर्मा,नरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, कृष्णकांत कौशिक,दीपेश पाठक सतीश शर्मा हर्ष पाठक राकेश शर्मा,पंकज ,मयंक उपाध्याय, सोनू शर्मा, आकाश शर्मा,राहुल शर्मा,यश उपाध्याय मनोज पंडित मृदुल पंडित, बॉबी पचौरी ,प्रशांत शर्मा,मोहित तिवारी,अजय पाठक अवनीश तिवारी ,मनोज राजोरिया व बिंटू बोहरे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page