Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई। जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यह परीक्षा 21 मई को जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 3400 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम एक घंटे पूर्व अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS HATHRAS ) संत प्रकाश ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page