Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई। ओसीडीयूपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हाथरस के जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने कहा कि संस्था के आह्वान पर जनपद के सभी कैमिस्ट बंधुओं ने बंद के आह्वान का विरोध करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान समय से खोले और मरीजों को निर्बाध रूप से दवाओं की बिक्री सुनिश्चित की।

दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि संगठन ऑनलाइन दवा व्यापार का विरोध करता है, लेकिन कुछ स्वयंभू नेताओं द्वारा अपने निजी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दवा बाजार बंद कराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त कैमिस्टों ने इस प्रयास को पूरी तरह विफल कर दिया और अपने प्रतिष्ठान खोलकर तथाकथित नेताओं को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जनपद के प्रत्येक कैमिस्ट बंधु की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। यदि किसी कंपनी अथवा प्रशासन द्वारा किसी भी कैमिस्ट का शोषण या उत्पीड़न किया जाता है, तो संगठन उसका मुंहतोड़ जवाब देगा और आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार का आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। जिलाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने जिला महामंत्री अमित पाराशर एवं जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र कुमार गुप्ता के साथ जनपद भर के कैमिस्टों द्वारा दवा बाजार खोलने में दिए गए सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page