हाथरस 20 मई। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), नई दिल्ली द्वारा आयोजित “शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता-2026” (12वां संस्करण) के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि देश का कोई भी नागरिक, किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। प्रतियोगिता के लिए तैयार की जाने वाली शॉर्ट फिल्म की अवधि न्यूनतम 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट निर्धारित की गई है। प्रतिभागी अपनी फिल्म हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भी भारतीय भाषा में अंग्रेजी सब-टाइटल के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियाँ गूगल ड्राइव लिंक के माध्यम से nhrcshortfilm@gmail.com पर भेजनी होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि उक्त सूचना को कार्यालयों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित किया जाए तथा ग्राम पंचायत स्तर तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकतम संख्या में लोग इस प्रतियोगिता में भाग लेकर मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान दे सकें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ के रामपुर बट्टारी में युवक ने
May 20, 2026
हसायन : बीए चतुर्थ सेमेंस्टर में ज्योग्राफी
May 20, 2026
हसायन : गंगा मैंया के दरबार में
May 20, 2026
हसायन : लखनऊ रवाना होने से पहले
May 20, 2026
जय श्री परशुराम के जयघोष से गूंजा
May 20, 2026
सादाबाद : पीड़ित परिवार से मिले राज्यसभा
May 20, 2026
पुसैनी हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी की
May 20, 2026
Weather
Hathras
9:10 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























