सादाबाद 20 मई। उप जिलाधिकारी सादाबाद ने जानकारी दी है कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर दिए जाने हेतु तहसील मुख्यालय सादाबाद में 28 मई एवं 19 जून को सुबह 11 बजे से पट्टा शिविर आयोजित किए जाएंगे। समस्त तालाबों के आवंटन तक प्रत्येक माह के तृतीय शुक्रवार को नियमित रूप से शिविर लगाए जाएंगे। उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली-2016 के अनुसार 0.2 हेक्टेयर से 2.00 हेक्टेयर तक के तालाबों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ तथा 2.00 हेक्टेयर से बड़े तालाबों पर 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से पट्टा दिया जाएगा। राजस्व संहिता में निर्धारित वरीयता क्रम के अनुसार सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यह पट्टा प्रक्रिया ग्राम उधैना, एदलपुर, कजरोठी, कुंजलपुर, कुरसण्डा, गहचौली, गुखरोली, चौवारा, छतारा, जरीपुरा, ढकपुरा, तसींगू, धाधऊ, नगला गरीबा, नगला सलेम, नसीरपुर, नौगवां, पिपरामई, बढ़ार, बहादुरपुर भूप, बाबली, बिसावर, मंस्या, महरारा, मानिकपुर, मीरपुर, रसीदपुर, राजनगर, लोधई, शहवाजपुर, सलहपुर चंदवारा, सलेमपुर, सहपऊ, सुसाइन, सेदरिया एवं करकौली सहित अन्य ग्रामों के तालाबों के लिए लागू होगी। इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर आवेदन करने की अपील की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : बीए चतुर्थ सेमेंस्टर में ज्योग्राफी
May 20, 2026
हसायन : गंगा मैंया के दरबार में
May 20, 2026
हसायन : लखनऊ रवाना होने से पहले
May 20, 2026
जय श्री परशुराम के जयघोष से गूंजा
May 20, 2026
सादाबाद : पीड़ित परिवार से मिले राज्यसभा
May 20, 2026
पुसैनी हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी की
May 20, 2026
सहपऊ : ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी
May 20, 2026
Weather
Hathras
8:18 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























