Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में रविवार शाम शराब के लिए रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाना जंक्शन पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। वायरल वीडियो में कई लोग एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। थाना जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को जांच में शामिल किया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page