Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित तहसील के पास आज देर रात एक महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उसकी कलाई पर “वाइफ ऑफ कन्हैया” लिखा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल महिला के बेहोश होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हादसे और जहरखुरानी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।म पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page